Movie prime
Ad

बिना बियाह करवाचौथ मनाने बगीचे में पहुंचे इंस्टाग्रमिया प्रेमी, परिजनों ने जमकर धुना, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बाराबंकी के गांव में प्रेमी के लिए प्रेमिका ने रखा था करवाचौथ व्रत

Ad

 
marpit
WhatsApp Group Join Now

Ad

बाराबंकी। करवाचौथ पर पत्नियों ने अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिए निराजल व्रत रखा, पूजा-अर्चना। लाइसेंसी पति-पत्नियों के इस पर्व को इंस्टाग्रामिया, फेसबुकिया प्रेमी जोड़ों ने कहीं ऑनलाइन तो कहीं छुप-छुपाकर मुलाकातें की। शादी का लाइसेंस प्राप्त होने से पहले लाइसेंसी बनने का अनुभव करने की चाहत में कई युवा तो सफल रहे लेकिन जो हत्थे चढ़ गये उनकी विधिवत पीठ पूजा हुई। धुनाई ऐसी हुई कि कुछ लोगों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ। बगीचे में पकड़े गये प्रेमी जोड़े को बुरे दिन का अनुभव हुआ। लड़की के परिजन युवक की पिटाई कर रहे थे और उसी में से कुछ लोग कह रहे थे कि ऐसा पीटो के उसके सिर से इश्क का भूत उतर जाय। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवा अस्पताल में इलाज करा रहा है। युवक के पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में डंडे के लाल निशान छप गए है।। 

Ad
Ad

यह मामला बाराबंकी मुख्यालय के पास के एक गांव का है। पकड़ा गया युवक जिले के ही लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। अस्पताल में पीड़ित युवक ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध हैं। दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान उनका प्रेम गहरा हो गया। उसकी प्रेमिका ने करवा चौथ पर उसके लिए व्रत रखा था। वह उसके हाथ से जल पीकर व्रत तोड़ेगी। इसके बाद युवक ने घरवालों को शाम को बताया कि वह देवा मेला जा रहा है। रात आठ बजे चांद निकला सुहागिनें पूजा करने लगीं। प्रेमिका के बलावे पर वह उसके बताये बगीचे मे पहुंचा। प्रेमिका सजधज कर निकली थी।

Ad

परिजनों को शक तो था और इसकी भनक लग गई थी। प्रेमिका जैसे ही निकली परिजन पीछे हो लिये थे। अब प्रेमी व प्रेमिका बगीचे में मिले। जैसे ही प्रेमी ने प्रेमिका को पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़वाया तभी परिवारवालों ने उसे दबोच लिया। सीधा खींचा और बिना कुछ पूछे लात-घूसे और लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका बार बार कहती रही कि मात मारिये। मैरे बुलाने पर आया था। इसी दौरान कुछ लोग युवती को पकड़ कर घर ले गये। घायल युवक  ने बताया कि उसे पीटने वाले लोग कह रहे थे कि इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाय। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुझे किसी तरह बचाया। इसके बाद डायल 112 पर फोन पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर जान बच सकी। बहुत बुरा हाल था। 
 

Ad
Ad