Movie prime
Ad

नेपाल सीमा पर नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी गई, यूपी पुलिस–SSB की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

बरगदवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को दबोचा गया, 150 शीशी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद
 

Ad

 
Indo-nepal
WhatsApp Group Join Now

Ad

महराजगंज। इंडो-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यूपी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर बरगदवा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 150 शीशी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और नगद बरामद की गई है।

Ad
Ad

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बरगदवा पुलिस और एसएसबी की टीम ग्राम चकरार स्थित बैरियर चेकपोस्ट पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक से नशीली दवाओं की बड़ी खेप लेकर सीमा पार करने की कोशिश में हैं। सूचना मिलते ही टीम ने सीमा स्तंभ के पास घेराबंदी शुरू कर दी।

Ad

भागने की कोशिश नाकाम, जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा

कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 50 शीशी डायजापाम, 50 शीशी बुप्रेनोर्फिन, 50 शीशी फेनिरामाइन बरामद की गईं।

Ad

बाइक, मोबाइल और नगदी भी बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से दो रियलमी मोबाइल फोन, 2022 रुपये नगद और एक बाइक भी जब्त की है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे इन नशीले इंजेक्शनों को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रौशन गुप्ता (19 वर्ष) निवासी गड़ौरा और खालिद (18 वर्ष) निवासी लोहेहली के रूप में हुई है। दोनों थाना ठूठीबारी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जानी थी।


इस संयुक्त कार्रवाई में बरगदवा थाना से एसआई स्वेन्द्र नारायण मिश्र, शिवम राय, मुख्य आरक्षी अतीक अहमद और पवन कुमार शामिल रहे। वहीं SSB की ओर से एसआई युवराज सिंह, एएसआई कुशललाल तथा आरक्षी मनोज, विष्णु और रोहित राणा की अहम भूमिका रही।

क्या बोले एसपी

एसपी सोमेंद्र मीना ने कहा कि “नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Ad