Movie prime
Ad

भरे बाजार में दिनदहाड़े ललकारते रहे बदमाश ‘है कोई माई का लाल जो तूझे बचा ले‘ फिर शरीर में उतार दी चार गोलियां

मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में वारदात से दहल गये लोग

Ad

 
hatya meeruth
WhatsApp Group Join Now

Ad

डेढ़ साल पहले विवाहिता को भगा ले गया था सुरेंद्र, उसी से कोर्ट मैरेज करने की फिराक में था

मेरठ। मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले की सीमा पर कस्बा रामराज में बुधवार को दिनदहाड़े असलहों से लैस बदमाशों ने ऐसी खौंफनाक वारदात को अंजाम दिया जिसे देख और सुनकर लोग दहल गये। हत्यारों ने भरे बाजार में कश्मीर सिंह के 28 वर्षीय बेटे सुरेंद्र सिंह को घेर लिया। फिर चिल्ला-चिल्लाकर उससे कहते रहे कि ’है कोई माई का लाल पूरे बाजार में जो तुझे बचा ले’। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की उसे मौत की नींद सुला दिया। फायरिंग की इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई और कई दुकानदारों ने तो डर के मारे शटर नीचे कर लिए। कुछ भाग निकले। हत्या के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा है और पुलिस को हत्यारों के नाम का पता चल चुका है। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Ad
Ad

बताते हैं कि करीब डेढ़ साल पहले सुरेंद्र फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव की एक विवाहिता को लेकर अपने साथ ले गया था। अब वह उसी महिला से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इससे पहले उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से बाजार और व्यापारियों में दहशत है। जानकारी के अनुसार रामराज कस्बे के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह दोपहर 1.30 बजे रामराज बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ हमलावर आए। पहले उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिर उसे ललकारते रहे। इसके बाद सुरेंद्र की कमर और कनपटी में चार गोलियां उतार दीं। घटना के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुरेंद्र वही पड़ा रहा। बाजार में अफरा-तफरी मच और भगदड़ मच गई थी।

Ad

सूचना पर बहसूमा पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आनन-फानन में घायल सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने हत्यारों के बारे में पुलिस को बता दिया है। आसपास के लोगों ने भी जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस टीमें आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बता दें कि रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में आता है, बहसूमा थाना क्षेत्र मेरठ जिले में है और यह मुजफ्फरनगर और मेरठ का बार्डर है। 
 

Ad
Ad