Movie prime
PMC_Hospital

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से दंपती समेत दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, एक ही मड़ई में सो रहा था परिवार

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

प्रयागराज। जिले के बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब आसमान से गिरी बिजली ने एक पूरे परिवार को लील लिया। एक झटके में मां-बाप और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। चारों की लाशें जलकर खाक हो गईं। पूरा गांव इस हृदयविदारक हादसे से स्तब्ध है।

Ad
Ad

एक ही मड़ई में सो रहा था पूरा परिवार


मृतकों की पहचान वीरेंद्र वनवासी (35), उनकी पत्नी पार्वती (32), और बेटियां राधा (3) व करिश्मा (2) के रूप में हुई है। परिवार एक मड़ई में दो चारपाइयों पर सो रहा था। देर रात तेज गरज और चमक के साथ बिजली सीधे मड़ई पर गिरी, जिससे मड़ई और चारपाई जलकर राख हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ad

दादा के पास रहने से दो बच्चियां बचीं

इस हादसे में वीरेंद्र की दो अन्य बेटियां सोन कुमारी (8) और आंचल (6) बाल-बाल बच गईं, जो उस समय अपने दादा के साथ मुख्य मकान में सो रही थीं। गांववालों का कहना है कि अगर वे भी मड़ई में सो रही होतीं, तो शायद इस हादसे की शिकार बन जातीं।

Ad

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार लोगों की एकसाथ जलकर मौत का मंजर देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की ऐसी दुखद मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

एसडीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा
बारा उपजिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से ₹3 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता, एक आवास, और बची हुई दो बेटियों को बालिग होने तक ₹4,000 मासिक भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की सभी सुविधाएं परिवार तक पहुंचाई जाएंगी।