Movie prime
PMC_Hospital

इतनी गोली मारूंगी की...यूपी में 'रिवॉल्‍वर रानी' की दबंगई का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप पर काटा बवाल

Ad

 
........
WhatsApp Group Join Now

Ad

Viral Video : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने मामूली कहासुनी के बाद सीएनजी पंप पर काम करने वाले कर्मचारी पर रिवॉल्वर तान दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Ad
Ad

क्या है पूरा मामला?

घटना हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र की है, जहां एहसान खान नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ कार में सीएनजी भरवाने गया था। सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारी रजनीश कुमार ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए एहसान खान से कार से उतरने को कहा। इसी बात को लेकर एहसान खान भड़क गया और पंपकर्मी से उलझ पड़ा।

Ad

देखते ही देखते बात बिगड़ गई और एहसान खान की पत्नी हुस्ना बानों और बेटी सुरुश खान उर्फ अरीबा भी विवाद में शामिल हो गईं। बहस के दौरान अरीबा अचानक दौड़कर कार के पास गई और वापस लौटते समय हाथ में एक लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आई। उसने रिवॉल्वर सीधे पंपकर्मी रजनीश के सीने पर तान दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

Ad

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही रजनीश कुमार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी एहसान खान, उसकी पत्नी हुस्ना बानों और बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर और 25 कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया गया कि यह रिवॉल्वर एहसान खान के नाम पर लाइसेंसशुदा है।

हरदोई पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के साथ-साथ हथियार के दुरुपयोग के तहत भी आरोप तय किए जा सकते हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नियमों के पालन की बजाय अहंकार और गुस्से में कैसे कोई स्थिति बेकाबू हो सकती है।