Movie prime
PMC_Hospital

बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं, मेरा एडमिशन करा दीजिए...नन्ही मायरा CM योगी से बोली, वीडियो वायरल

Ad

 
CM Yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपराधियों और माफियाओं पर सख़्त रवैया अपनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पीड़ितों और फरियादियों के मामले में उनका संवेदनशील और सहज स्वभाव अक्सर सामने आता है। लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कानपुर से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से अपनी बेटी के एडमिशन की समस्या साझा की। महिला की बात सुनने के बाद सीएम योगी ने न सिर्फ उसे भरोसा दिलाया, बल्कि तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश देकर बच्ची के दाखिले की व्यवस्था कराने को कहा।

Ad
Ad

डॉक्टर बनने का सपना देखती है मायरा

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान छोटी मायरा भी अपनी माँ के साथ पहुंची थी। मासूमियत से मायरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा– “मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं।” बच्ची की बात सुनते ही सीएम योगी ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को आदेश दिया कि मायरा का दाखिला बिना देर किए सुनिश्चित किया जाए।

Ad


 

सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में उनका सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार साफ नज़र आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री खुद फरियादी के पास जाकर उनकी बात ध्यान से सुनते हैं। बच्ची से वे बेहद प्यार से बातचीत करते हैं और उसे चॉकलेट भी उपहार में देते हैं।

Ad

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां स्कूल प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए एक बच्ची का एडमिशन करने से मना कर दिया था। लेकिन सीएम योगी के हस्तक्षेप और निर्देश के बाद उसी बच्ची को स्कूल में दाखिला मिल सका।