Movie prime
Ad

ससुराल वालों से दुखी होकर जान दे रहा हूं...22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो

Ad

 
.....
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के पवन विहार में रहने वाले 22 वर्षीय गौरव ने घरेलू कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के कुछ ही देर बाद गौरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

Ad

गौरव पेशे से हलवाई था और बीते गुरुवार की रात वह दिल्ली से वापस आगरा लौटा था। शुक्रवार सुबह उसके जीजा दिनेश जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां गौरव फांसी के फंदे से लटका मिला।

Ad
Ad

शादी के बाद से बिगड़े रिश्ते

गौरव की शादी नवंबर 2024 में हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र की रहने वाली निशा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी। एक जुलाई को गौरव ने निशा को मायके छोड़ दिया था और खुद दिल्ली काम पर चला गया था।

जीजा दिनेश के अनुसार, गुरुवार को एक दरोगा ने गौरव को फोन कर सादाबाद थाने बुलाया था। बताया गया कि निशा ने पति और उनके परिजनों पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से गौरव तनाव में आ गया था।

Ad

life line hospital new

सुसाइड से पहले छोड़ा वीडियो

गौरव ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, "मैं ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी होकर अपनी जान दे रहा हूं। मेरी संपत्ति में से पत्नी को कुछ न दिया जाए। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए और जेल भिजवाने की कोशिश की। सरकार से मेरी यही गुज़ारिश है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो।"

वीडियो में उसने अपनी सास, ससुर, पत्नी, उसकी बहन और रिश्तेदारों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

परिवार में छा गया मातम

गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था। घर में उसकी तीन बहनें हैं, जो भाई को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला, लेकिन बहनों की सिर्फ एक ही गूंज रही थी "अब किसे भाई कहकर पुकारें?"

पुलिस कर रही जांच

एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि गौरव की पत्नी ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे मानसिक रूप से आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले इसी साल फरवरी में आगरा के ही सदर इलाके में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले रिक्रूटमेंट मैनेजर ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसने भी मरने से पहले वीडियो में अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस मामले में भी पुलिस ने पत्नी और अन्य पर कार्रवाई की थी।

Ad

Ad