Movie prime
Ad

होली पर पत्नी को मायके ले जा रहा था पति, रास्ते में चाकू से मारकर कर दी हत्या और खुद भी दे दी जान

सिविल लाइंस क्षेत्र के नया गांव नवीन नगर का रहनेवाला था इलेक्ट्रिशियन विनोद, पत्नी ममता

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad
मझोला के सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे मिला दोनों का शव, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में होली के दिन पति ने आपसी विवाद में पति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को चाकू मारकर अपनी भी जान दे दी। मझोला के सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे दोनों का शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति विनोद पत्नी को मायके ले जाने की बात कहकर निकला था और रास्ते में खौंफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के नया गांव नवीन नगर निवासी विनोद उर्फ विक्की इलेक्ट्रिशियन था। हरथला की रहनेवाली ममता से उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। दंपती को कोई संतान नही थी। इसके कारण दोनों तनाव में रहते थे और कभी-कभी इसी बात पर दोनों में विवाद भी होता था। होली के दिन विनोद पत्नी ममता को मायके ले चलने की बात कहकर घर से निकला।

Ad

लेकिन रास्ते में फिर किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। शाम को विनोद ने पत्नी ममता पर चाकू से कई वार किये, जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने खुद पर चाकू से हमले किये और अपनी भी जान दे दी। घटनास्थल सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे दोनों के शव मिले। सूचना पर मझोला थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। 

Ad
Ad