Movie prime
Ad

अवैध सम्बंध के शक में पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला और खुद फांसी पर लटक कर दे दी जान 

पश्चिमी यूपी के उन्नाव में अवैध संबंध के शक में तबाह हो गया परिवार

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

जिस पर था शक उसी से वीडियो काल पर बात करते देख लिया था संजय

उन्नाव। पश्चिमी यूपी के उन्नाव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी वंदना (38) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना से पहले पति संजय (42) ने पत्नी को वीडियो कॉल पर दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। उस युवक पर उसे पहले से शक था। इसके बाद उसने पत्नी को पीटा, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  चर्चा है कि पत्नी उस युवक से अवैध सम्बंध थे। पति की गैर मौजूदगी में वह आए दिन घर आता था। यह बात परिवार के लोगों को भी पता हो गई थी। पति उसके अवैध सम्बंध को लेकर इससे बेहद नाराज रहता था। इसको लेकर दम्पती में विवाद भी होता था। 

Ad
Ad
Ad

hatya

जानकारी के अनुसार बांगरमऊ के नौनिहालगंज का रहनेवाला संजय ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो मासूम बच्चे हर्ष व खुशी हैं। संजय की मां सियादुलारी पड़ोस के मकान में रहती हैं। मां सियादुलारी ने पुलिस को बताया कि वंदना के दूसरे युवक से संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आए दिन घर में झगड़ा होता था। मंगलवार रात वंदना वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान संजय घर पहुंच गया और उसने उसी युवक से बात करते देख लिया जिस पर उसे पहले से शक था। पत्नी को बात करता देख बौखला गया। फिर विवाद के बाद संजय ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

Ad

इसके बाद बुधवार की सुबह सात बजे गला दबाकर वंदना की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद संजय ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां सियादुलारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बच्चों ने भी बताया कि उनकी मां किसी से वीडियो कॉल पर बात करती थी। इस पर पापा नाराज हो जाते और झगड़ा करते थे।
 

Ad
Ad