Movie prime
Ad

पत्नी से था अवैध सम्बंध, पति ने बेटी के सामने दिनदहाड़े चाकू मारकर ले ली जान

लखीमपुर खीरी के कांशीराम कालोनी में घटना से फैली सनसनी

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

अवैध सम्बंध के चलते दम्पती में होता था अक्सर विवाद, आ चुकी थी तलाक की नौबत

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला कर रख दिया। इस कॉलोनी में एक युवक अंशुल श्रीवास्तव ने अपनी बेटी के सामने पत्नी खुशबू (32) को बेरहमी से चाकू से मार डाला। अंशुल का महिला से 13 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। कुछ दिनों पहले उसे पत्नी के किसी युवक से अवैध सम्बंध की जानकारी हुई। इसी रंजिश में उसे खौंफनाक घटना को अंजाम दिया। 

Ad
Ad

कांशीराम कॉलोनी में युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या अपनी 13 वर्षीय पुत्री की मौजूदगी में की। मां को लहूलुहान हालत में देख बेटी ने कॉलोनी वालों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरम्भिक पूछताछ में जानकारी मिली कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम सम्बंध था। इसी के चलते पति ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार खुशबू का मायका और ससुराल कॉलोनी की ब्लाक नंबर 27 में ही है। कॉलोनी की चौथी मंजिल पर मायका है और ब्लॉक के नीचे ससुराल है। मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी मां का किसी के साथ प्रेम सम्बंध था। इसकी जानकारी पिता को हो गई थी। इसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। मां के फोन में पिता ने कुछ फोटो भी देखी थी, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया था। शनिवार की सुबह 11 बजे पिता अंशुल उसकी मां खुशी को नानी के कमरे से अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे।

Ad

मगर मां उनके साथ आने को तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए पिता ने उसके सामने ही मां के गले और गाल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिये। मां वही लहूलुहान हो गई। उसने चिल्ला-चिल्लाकर कालोनी के लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई नही आया। बेटी ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मम्मी और पापा के बीच तलाक होने वाला था। इससे पहले यह घटना हो गई। उसने बताया कि बताया कि हमने और मामी ने मिलकर मम्मी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नही सके। घटना को अंजाम देकर पापा घर से भागने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अंशुल के पास से आलाकत्ल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच 13 साल पहले हुए प्रेम विवाह के बाद एक बेटा और एक बेटी हुई। बेटी कक्षा 7 की और बेटा 3 का छात्र है। लेकिन दोनों के बीच मे कोई राघव नाम का युवक आ गया, जिसकी वजह से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। 

Ad
Ad