Movie prime
PMC_Hospital

आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह; नासिक से ससुराल आए युवक पर पत्नी ने किया एसिड अटैक, हरदोई से भी सामने आया घरेलू कलह का खौफनाक मामला।

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (क्राइम डेस्क): उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को ससुराल आए एक युवक पर उसकी ही पत्नी ने तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब युवक के प्राइवेट पार्ट पर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad

नासिक से ससुराल पहुंचा था पीड़ित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव निवासी मुकेश पांडेय नासिक में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह 24 सितंबर को अपने गांव लौटा था और शनिवार को रानीपुर रजमो सिधारीगंज गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था।

मुकेश का आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान पत्नी ने अचानक उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में उसका प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Ad

प्रेम विवाह और शराब की लत बनी विवाद की वजह

पीड़ित मुकेश ने दो साल पहले सिधारीगंज निवासी शिवांगी से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था, और दोनों की एक बेटी भी है। ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश शराब पीने का आदी था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को उसके मायके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Ad

हरदोई में भी खौफनाक घरेलू हिंसा: पत्नी ने दांत से काटी पति की नाक

उधर, हरदोई जिले से भी घरेलू विवाद का एक खौफनाक मामला सामने आया है। मुंशीगंज मोहल्ले में करीब तीन महीने पहले प्रेमी के साथ भाग चुकी पत्नी जब गुरुवार को वापस लौटी, तो पति-पत्नी के बीच खूनी झड़प हो गई।

महिला ने पति पर मारपीट करने और दांत से उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है, जबकि पति की मां का आरोप है कि बहू ने बेटे के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और उसका सिर फर्श पर दे मारा। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।