Movie prime
PMC_Hospital

एटा में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत; दो घायल

आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास हुई दुर्घटना

Ad

 
eta
WhatsApp Group Join Now

Ad

तीन लोगों की मौके पर हो गई मौत, दो अस्पताल में भर्ती

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की सुबह भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो दो लोग घायल हो गये। घायलांं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। लेकिन अभी दुर्घटना का कारण स्पष्ट नही है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास सुबह 7.30 बजे यह भीषण हादसा हुआ। गुड़गांव से गणेशपुरा, थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांचों व्यक्ति घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो लोग घायल मिले। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ad

मृतकों में गणेशपुरा के विनोद यादव के बेटे शिवम यादव, नगला बरी के सुमित यादव और करावली, जखुआ के दलवीर सिंह की पुत्री मनकी है। जबकि घायलों में मैनपुरी जिले के करावली थाना क्षेत्र के जखुआ के दलवीर राजपूत की पुत्री खुशबू और गणेशपुरा के प्रमोद यादव के पुत्र राहुल यादव हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ के कारण यातायात जाम हो गया था। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनों मृतकों के घर कोहराम मच गया। जबकि घायलो के परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
 

Ad