Movie prime
Ad

महाशिवरात्रि पर हाईवोल्टेज ड्रामा : साले के तिलक समारोह में आया दामाद दारू पीकर हाइटेंशन तार के खम्भे पर चढ़ गया

युवक की हरकत से राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में मचा हड़कम्प

Ad

 
sonbhadra
WhatsApp Group Join Now

Ad

ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप कराई, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचा, तब जाकर बड़ी मशक्कत से उतारा गया

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में महाशिवरात्रि के दिन रविवार को तिलक समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, , जब ससुराल आया एक युवक नाराज होकर सीधे हाईटेंशन बिजली के खम्भे पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई। घोरावल थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी विश्राम कोल अपने साले निर्मल के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार छपका गांव आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सुबह से ही शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उलझ गया। इसी दौरान वह अपनी पत्नी से बार-बार कहता रहा था तु हमार हउ और अचानक पास ही खड़े हाईटेंशन तार के पोल पर चढ़ने लगा।

Ad
Ad

ग्रामीणों ने पहले दो बार उसे पकड़कर नीचे उतार लिया, लेकिन तीसरी बार वह सबको चकमा देकर तेजी से पोल पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही वह चिल्लाने लगा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। नीचे खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, वहीं परिजन रोते-बिलखते रहे। इसी दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई। तब जाकर रोते-बिलखते परिवारवालों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन खम्भे से गिरने के डर से सहमे रहे। घंटों ड्रामा चलता रहा। इसी बीच राबर्ट्सगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। युवक से पुलिस ने पूछताछ की और स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर परिक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि अधिक नशे में होने के कारण उसने ऐसी घटना की थी। 
 

Ad
Ad