हाईस्कूल की छात्रा से कोचिंग संचालक ने एक माह तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
कानपुर की घटना, पुलिस ने पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में संचालक देवेंद्र पटेल गिरफ्तार
पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का कराया बयान
कानपुर। कानपुर में कक्षा 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित कोचिंग संचालक देवेंद्र पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किदवई नगर पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोचिंग संचालक ने दिसंबर 2025 में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।



जानकारी के अनुसार कानपुर की छात्रा की मां ने किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी किदवईनगर स्थित एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। आरोपित देवेंद्र पटेल उसी स्कूल में पढ़ाता है और क्षेत्र में ही ब्राइट कोचिंग इंस्टीट्यूट भी चलाता है। उनकी बेटी भी उसकी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। गुरुवार को बेटी को कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। मां ने दबाव बनाया तो उसने कोचिंग संचालक की हरकतें बतायी।

उसने बताया कि दिसंबर 2025 में देवेंद्र पटेल ने करीब एक माह तक कोचिंग सेंटर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपित को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया। मुकदमें की विवेचना की जा रही है।

