Movie prime
PMC_Hospital

यूपी में फिर गर्मी ढाएगी कहर, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Ad

 
UP Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि शनिवार से सूखी और गर्म पछुआ हवाएं जोर पकड़ेंगी, जिससे अगले चार दिनों तक प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Ad
Ad

तापमान में तेजी से उछाल के संकेत

अगर तापमान की बात करें, तो आने वाले पांच दिनों में प्रदेश भर में पारा 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। 9 और 10 जून को विंध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। गर्म हवाओं की वजह से इन इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

Ad

राहत की उम्मीद 11 जून के बाद

हालांकि, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। पछुआ हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं (पूर्वा) चलने लगेंगी। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से पूर्वांचल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Ad

life line hospital