Movie prime
PMC_Hospital

प्रेमिका से सीवान में मिलने गये थे, ग्रामीणों ने पकड़ कर करा दी शादी

काफी समय से दोनों में था प्रेम सम्बंध, दोनों मिलने गये तो ताक में बैठे थे ‘खुराफाती‘

Ad

 
shadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

दोनों परिवारों को बुलाया, काफी पंचायत के बाद हुई शादी, दुल्हन की हुई विदाई

सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के बिस्कोहर के बेलवा गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका से गांव के सीवान में मिलने पहुंचा। दोनों का प्यार उफान पर था। तभी प्यार के ‘दुश्मन‘ और खुराफाती लोग पहुंच गये। दोनों को पकड़ लिया। पंचायत होने लगी। चूंकि दोनों बालिग थे और एक-दूसरे से प्यार भी करते थे। इसलिए ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को बुलाया और बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज और लिखापढ़ी के साथ दोनों की शादी करा दी। 

Ad
Ad

नगर पंचायत बिस्कोहर के बेलवा गांव में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने युवक पहुंचा। चूंकि गांव के कुछ लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। दोनों प्रेमी गांव के सीवान में प्रेमालाप कर रहे थे। तभी मौके की ताक में लगे ‘खुराफाती‘ ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से गांव में ही हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न करा दिया गया। इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव के दिनेश का त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा की आशा से काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों बालिग हैं। मंगलवार को युवक चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके गांव के सीवान में पहुंचा। इसकी भनक कुछ ग्रामीणों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीण दोनों को गांव ले आये और परिवारवालों को सूचना दी। पहले तो दोनों पक्षों में आनाकानी और नोकझोंक की स्थिति रही। लेकिन जब यह बताया गया कि पुलिस आएगी। मुकदमा और गिरफ्तारी होगी तब कितनी फजीहत होगी।

Ad

दोनों परिवारों को बात समझ में आई और वह शादी के लिए राजी हो गये। आखिरकार पंचां ने विवाह कराने का निर्णय लिया गया। गांव के लोगों की मौजूदगी में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। मिठाई खिलाकर विवाह की रस्में पूरी की गईं। लिखित सहमति पत्र भी तैयार किया गया। इसके बाद युवती को विधिवत विदा कर युवक के साथ ससुराल भेज दिया गया। आपसी सहमति और सामाजिक पहल से मामला सुलझा लिया गया। इस विवाह की चर्चा तो क्षेत्र में है, लेकिन ग्रामीणों की पहल और परिवारों की सूझबूझ की भी चर्चा हो रही है। जब शादी हुआ तो ऐसा कोई नही था जो खुश नही था। 
 

Ad