गये थे बेटी के लिए दमाद तलाशने, खुद बियाह कर लेते आये तीसरी मेहरारू, घर में मचा बवाल
सोनभद्र में आया पारिवारिक विवाद का अजीबोगरीब मामला, थाने पहुंचा मामला
पति ने पहली शादी की और पत्नी को छोड़ दिया, 20 साल पहले की दूसरी शादी और उससे हैं पांच बच्चे
घर से कहकर निकला था कि अबकी दामाद तय करके ही लौटूंगा, सौतन लेकर पहुंच गया घर
सोनभद्र। सोनभद्र जिले में अजीबोगरीब मामला पुलिस के सामने आ गया। घर से बुढ़ाई अपनी दूसरी मेहरारू की बेटी की शादी तय करने निकले। यह कहकर निकले कि इस बार बिटिया के लिए शादी तय करके ही लौटूंगा। परिवार के लोग खुश थे कि गये हैं दामाद तलाशने। लेकिन जब खुद ही शादी कर तीसरी मेहरारू लेकर पहुंचे तो सबको सांप सूघ गया। अब घर में नया बवाल शुरू हो गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। परिवार परामर्श केंद्र में मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन घर में तीसरी पत्नी तनाव का कारण बन गई है।



बजे की बात बुजुर्ग ने पहली शादी की। बाद में उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर छोड़ दिया। 20 साल पहले दूसरी महिला से शादी कर ली। इससे पांच बड़े-बड़े बच्चे हैं। इन्हीं पांच बच्चों में से एक बेटी का रिश्ता तय करने के लिए बुजुर्ग घर से लम्बा-चौड़ा हांक कर निकला था। इसी पत्नी से कहा था कि इस बार लड़की के लिए दामाद तय करके ही लौटूंगा। अब बुजुर्ग तीसरी मेहरूारू लिए माला पहिने घर पहुंचा तो सामने सौत देख दूसरी पत्नी के होश उड़ गये। बच्चे और पत्नी पूछताछ करने लगे। अब बुजुर्ग ने दूसरी पत्नी को दोषी ठहरा दिया। आरोप लगाया कि तुम हमारे साथ अच्छा व्यवहार नही करती हो। पति से अचानक व्यवहार परिवर्तन और सौतल लाने के बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई। गांव में पंचायत के बाद मामले पुलिस चौकी पहुंचा। यहां तय हुआ कि बुजुर्ग अपनी तीसरी पत्नी को उस घर में नही बल्कि बाहर रखेगा। लेकिन ठोस हल नही निकला। अब रविवार को दूसरी पत्नी महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। बताया कि साहब! मेरे पति ने तीसरी शादी कर ली है। अब हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। हमारे पांच बड़े बच्चे हैं।

पति की यह हरकत परिवार में तनाव का कारण बन गई हैं। इसके पहले हमलोगों को कुछ नही पता था। पति हमारी बेटी की शादी के लिए दामाद देखने निकले थे। हमलोग अच्छी खबर लेकर आने का इंतजार कर रहे थे। और जब आये तो सौतन लेकर। अब तो हमारा जिंदगी हराम हो गया है। और तो और पति हमारी कोई बात सुन ही नही रहे हैं। तीसरी मेहरारू की बात मानते हैं। ठीक इसी समय थाने में पति भी मौजूद था। उसने कहाकि दूसरी पत्नी उससे अक्सर दुर्व्यवहार करती थी। मैं उसके व्यवहार से दुखी हो गया था। इसके दुर्व्यवहार से तंग आकर मैने तीसरी शादी कर ली। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि दूसरी पत्नी आरोप तो लगा रही है लेकिन वह मुकदमा दर्ज नही कराना चाहती। वह चाहती है कि पुलिस ऐसा कुछ कर दे कि उसका पलड़ा भारी हो जाय। पति उस पर ध्यान दे। थानाध्यक्ष सविता सरोज मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। दोनों पक्षों को हिदायत देकर प्रेम से रहने को कहा गया है। दोनों पक्ष राजी है। मामले की जांच जारी है। आवश्यकता पड़ने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

