Movie prime
PMC_Hospital

ममेरी बहन से शादी के लिए गांव के टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा, छलांग लगाकर दे दी जान

दूसरे जगह तय हो गई थी ममेरी बहन की शादी, कल ही आनी है बरात

Ad

 
kannaouj
WhatsApp Group Join Now

Ad

नशे का आदी था सुमित और शराब के नशे में ही टॉवर पर चढ़ा था

कन्नौज। मामा की बेटी यानी ममेरी बहन से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक ड्रामा के बाद जब पुलिस और ग्रामीणों ने उसे उतारने की कोशिश की तो उसने छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराभोज गांव में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे हुई। युवती की शादी के लिए बरात कल आनी है। इससे पहले इस युवक ने अपनी जान दे दी। मृत युवक हरदोई जिले के ऊंचा गांव निवासी सुमित (27) उर्फ डिग्री था। 

Ad
Ad

बताते हैं कि सुमित की शादी नही हुई थी और वह अपने मामा की लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन पिछले दिनों मामा की लड़की की शादी दूसरे युवक से तेय हो गइ। इसके बाद से वह काफी परेशान था। बुधवार की सुबह वह ांव के करीब 30 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों को पता चला कि वह ममेरी बहन से शादी की जिद कर रहा है और उसके यहां बरात कल ही आनी है। लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह उतरने को तैयार नही हुआ। करीब एक घंटे से अधिक समय तक ड्रामा चलता रहा। आखिरकार लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुला लिया।

Ad

इसके बाद पुलिस और ग्रामीण उसे समझाने के साथ ही नीचे उतारने के प्रयास में लगे रहे। वह मानसिक तनाव में थे और भावनात्मक बातें कर रहा था। वह लोगो की बात को सुनने को  भी तैयार नही था। आखिरकार लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया तो उसने टॉवर से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस उसे सीएचसी में ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि सुमित नशे का आदी था और सुबह शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। 
 

Ad