Movie prime
PMC_Hospital

Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में कलयुगी भाई का खूनी तांडव, सोते समय बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को उतारा मौत के घाट

बांसगांव में आधी रात को 16 साल के नाबालिग ने धारदार हथियार से उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; पिता की तहरीर पर केस दर्ज

Ad

 
Gorakhpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ रविवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर ने पारिवारिक कलह के चलते क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने सोते समय अपने सगे बड़े भाई, भाभी और महज तीन साल के मासूम भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Ad
Ad

सोते समय किया धारदार हथियार से हमला

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके 3 वर्षीय बेटे रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। रविवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को करीब 3 बजे आरोपी छोटा भाई कमरे में दाखिल हुआ और सोते हुए भाई-भाभी और मासूम भतीजे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमला इतना जोरदार और बेरहमी से किया गया था कि तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

Ad

बूढ़े पिता ने दी पुलिस को सूचना, हत्यारा भाई हिरासत में

घर में मचे इस कत्लेआम की भनक जब मृतक अमित गुप्ता के बुजुर्ग पिता को लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बांसगांव थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग को आला-कत्ल (हत्या में इस्तेमाल हथियार) के साथ हिरासत में ले लिया है।

Ad

पारिवारिक कलह बनी कत्लेआम की वजह!

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह से आपसी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मृतक अमित के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए किशोर से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली और सटीक वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं।