Movie prime
Ad

Gorakhpur Spa Action: 10 से ज्यादा स्पा सील, 50 होटलों की जांच; किशोरी दुष्कर्म मामले में एक और गिरफ्तार

Gorakhpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, AHT टीम ने नाबालिगों को कराया मुक्त

Ad

 
Spa
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोरखपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और स्पा सेंटरों से जुड़े गंभीर मामले के सामने आने के बाद गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 से अधिक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया, जबकि 50 से ज्यादा होटलों की गहन जांच की गई। कार्रवाई से जिले के होटल और स्पा व्यवसाय में हड़कंप मच गया।

Ad
Ad

पुलिस ने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से जिले में संचालित पंजीकृत और अपंजीकृत होटलों व स्पा सेंटरों की सूची भी तलब की है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान

गुरुवार को गठित पुलिस टीमों ने खोराबार, एम्स, गगहा, चौरीचौरा, गीडा-सहजनवां, शाहपुर, गुलरिहा, बड़हलगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक होटलों और स्पा सेंटरों की जांच की। कई स्थानों पर नियमों के उल्लंघन मिलने पर स्पा सेंटरों को तत्काल बंद कराया गया।

Ad

कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ संचालक ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस अब ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

 

AHT टीम ने नाबालिगों को कराया मुक्त

अभियान के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम ने दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया। दोनों को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि नाबालिग किस परिस्थिति में वहां पहुंचे और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका रही।

Ad

गीडा क्षेत्र में भी जांच तेज

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने गीडा औद्योगिक क्षेत्र में भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी है। गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी दुष्कर्म मामले में एक और गिरफ्तारी

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी आलोक पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुशीनगर जिले के होलिया परतावल का निवासी है। पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर उसका नाम सामने आया था। इससे पहले पुलिस उसके भाई आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी की जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए फंसाई गई किशोरी

जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को गोरखनाथ क्षेत्र की एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। जांच में सामने आया कि वह इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवकों के झांसे में आ गई थी। किशोरी को पहले करीमनगर और फिर बेतियाहाता क्षेत्र के एक होटल में रखा गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इसके बाद उसे बड़हलगंज कस्बे के एक स्पा सेंटर में भेजा गया। 22 जनवरी को पुलिस ने किशोरी को नौसढ़ क्षेत्र के एक होटल से बरामद किया था।

अब तक छह आरोपी जेल भेजे जा चुके

पीड़िता के कोर्ट में दर्ज बयान के आधार पर पुलिस अब तक भूमि पैलेस होटल के मालिक अभय उर्फ धीरेंद्र सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा सेंटर मैनेजर अंकित कुमार, सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए युवक, आदित्य समेत कुल छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और स्पा-होटल की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

 

Ad