Movie prime
Ad

प्रेमी की शादी में प्रेमिका की एंट्री, मचा हंगामा, थाने में घंटों पंचायत के बाद बिन दुल्हन लौटी बारात

द्वारपूजा के दौरान पहुंची थी प्रेमिका, दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

Ad

 
dulha
WhatsApp Group Join Now

Ad

डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, पुलिस ले गई दोनों पक्षों को थाने

कानपुर। कानपुर देहात में युवक शुक्रवार की रात शादी के लिए बरात लेकर दूल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। द्वारपूजा हो रही थी, तभी प्रेमिका धमक पड़ी। उसने हंगामा कर दिया और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलवा ली। कह दिया कि युवक ने मुझसे शादी कर रखी है और अब वह दूसरी शादी कर रहा है। इसको लेकर थाने में काफी पंचायत हुई। आखिरकार दूल्हे के चाल-चलन पर सवाल उठाते हुए कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में बारात बिन दुल्हन लौट गई। 

Ad
Ad

मामला गजनेर का है। दोनों पक्ष से शादी की खुशियां थी। दूल्हे राजा धूमधाम के साथ बारात लेकर पहुंच भी गये और द्वारपूजा होने लगी। तभी प्रेमिका पहुंच गई। उसने डायल 112 पर फोन कर शिकायत कर दी। बताया कि दूल्हा पहले ही उससे शादी कर चुका है और अब धोखा दे रहा है। कुछ देर में पुलिस पहुंच गयी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद शादी रोक दी गई।

Ad

फिर दूसरे दिन थाने में दिनभर पंचायत हुई। अंततः वधू पक्ष ने लड़के के चाल-चलन पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। जानकारी के अनुसार कानपुर के श्यामनगर के युवक की शादी  गजनेर की युवती से तय हुई थी। सबकुछ ठीक-ठाक था। अचानक प्रेमिका की एंट्री हो गई और सारा बना बनाया मामला बिगड़ गया। 

Ad
Ad