Movie prime
PMC_Hospital

फोन पर बिजी रहती थी प्रेमिका, शक में प्रेमी ने की हत्या, शव को सूटकेस में डालकर 120 किमी दूर फेंका

दिल्ली में गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या, हापुड़ में सूटकेस में मिला शव, पुलिस ने सीसीटीवी से सुलझाया मर्डर मिस्ट्री

Ad

 
news photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

हापुड़/दिल्ली। प्रेमिका के व्यवहार में बदलाव और रात में फोन बिजी रहने के शक ने एक युवक को हैवान बना दिया। दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 निवासी सत्येंद्र यादव ने अपनी प्रेमिका नीलेश (25) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर 120 किलोमीटर दूर हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में फेंक दिया।

Ad
Ad

पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि सत्येंद्र और नीलेश के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। नीलेश ने सत्येंद्र को कार खरीदने के लिए ₹5 लाख रुपये भी उधार दिए थे। हाल ही में सत्येंद्र जब यात्रा से लौटा, तो उसने नीलेश के व्यवहार में बदलाव महसूस किया और फोन रात में अक्सर बिजी आने लगा। शक और विवाद बढ़ने लगे, जिसके बाद नीलेश ने अपने पैसे भी वापस मांगने शुरू कर दिए।

Ad

30 मई की रात को सत्येंद्र ने नीलेश की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को सूटकेस में भरकर कार से हापुड़ ले गया और पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा गांव स्थित रजवाहे में फेंक आया।

पुलिस ने जब शव बरामद किया तो मामला संदिग्ध लग रहा था। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र यादव को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार, मृतका का मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Ad

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

life line hospital