Movie prime
Ad

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन: मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक

लंबी बीमारी के बाद 67 वर्षीय विधायक का निधन, उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को हराकर बनाई थी अलग पहचान

Ad

 
Sudhakar Singh
WhatsApp Group Join Now

Ad
मऊ। घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे डॉ. सुजीत सिंह ने की है। 67 वर्षीय विधायक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों सहित पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई है।
Ad
Ad
Ad
रिसेप्शन से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को दिल्ली में आयोजित उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। तबियत में सुधार न होने पर मंगलवार को उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।
Ad
बेटे ने दी जानकारी
उनके बेटे डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि पिता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी हुई थी। लखनऊ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उपचुनाव में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
सुधाकर सिंह हाल ही में घोसी उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर चर्चा में आए थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को भारी अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी थी।
Ad
घोसी क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा इसी जीत से लगाया जा सकता है।
टिकट काटे जाने के बाद भी बढ़ी लोकप्रियता
2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने पहले उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाद में ऐन वक्त दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया गया था। इसके बावजूद सुधाकर सिंह की लोकप्रियता कम नहीं हुई।
2023 में दारा सिंह चौहान के भाजपा में लौटने के बाद हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की और पार्टी के लिए सीट दोबारा सुरक्षित की।
राजनीतिक जीवन
सुधाकर सिंह घोसी क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी छवि के कारण उनका राजनीतिक सफर लगातार मजबूत होता चला गया। उनके निधन को पूर्वांचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
अखिलेश यादव ने जताया शोक
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा:
“घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल मिले। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

 
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB