Movie prime
PMC_Hospital

गाजीपुर में रफ्तार का कहर, बस ने बाइक सवारों को कुचला; देवरानी-जेठानी और 4 महीने के मासूम की मौत, दो गंभीर!

रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार, अंडरपास के पास काल बनी बस

Ad

 
Ghazipur
WhatsApp Group Join Now

Ad

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और मर्मांतक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार एक ही परिवार के लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिरे लोगों को बस रौंदते हुए निकल गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में देवरानी, जेठानी और एक महज चार महीने के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक और उसकी डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Ad
Ad

रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार, अंडरपास के पास काल बनी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी काजल गिरी (23), उनकी जेठानी रितु देवी (25) और काजल के चार महीने के बेटे सहजल के रूप में हुई है। हादसे में काजल के पति प्रतीक गिरी और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी श्रेया गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Ad

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रतीक गिरी अपने परिवार के साथ बाइक से बहरियाबाद की तरफ से सैदपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Ad

भागने के चक्कर में चालक ने ऊपर चढ़ा दी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार सभी पांचों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद बस चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने के लिए रफ्तार और बढ़ा दी। इसी आपाधापी में सड़क पर गिरीं काजल गिरी, रितु देवी और काजल की गोद में मौजूद चार माह का मासूम बच्चा सहजल बस के पहियों की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

परिजनों में कोहराम, पिता की हालत नाजुक

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल प्रतीक गिरी और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी श्रेया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सैदपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक गिरी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एक ही घर के तीन चिराग बुझने की खबर जैसे ही मिर्जापुर स्थित उनके पैतृक गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया।

बस और चालक पुलिस की हिरासत में

हादसे के बाद भाग रहे बस चालक का पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर बस समेत चालक को दबोच लिया। सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।