Movie prime
PMC_Hospital

Ghaziabad होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ‘दो बड़े लोगों’ की तलाश तेज, नप गए 3 पुलिसकर्मी 

वैशाली स्थित Sarovar Portico होटल में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार, विदेशी युवतियां भी लाई जाती थीं — DCP की कार्रवाई से मचा हड़कंप
 

Ad

 
Sex Racket
WhatsApp Group Join Now

Ad

गाजियाबाद |  वैशाली इलाके में स्थित एक नामी होटल में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 11 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से चरस और गांजा भी बरामद हुआ है।

Ad
Ad

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि होटल में पिछले छह महीने से अधिक समय से संगठित गिरोह सक्रिय था, जो देशभर से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाता और उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था।

चार कमरों में छापेमारी, CCTV फुटेज कब्जे में

Ad

पुलिस टीम ने होटल के चार कमरों में छापेमारी की थी। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि गिरोह के मुख्य सरगना मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

ड्यूटी में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी नप गए

Ad

प्रकरण सामने आने के बाद डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बीट एसआई, बीपीओ और लिंक बीपीओ को निलंबित कर दिया है। जांच में पाया गया कि होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन संबंधित पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, और इसमें चूक किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘दो बड़े लोग’ रडार पर, दबाव की भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस गोरखधंधे के पीछे दो रसूखदार लोगों की भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन्हें बचाने के लिए सिफारिशें भी पहुंच रही हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी साफ कर चुके हैं कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रेस्क्यू की गई युवतियों के बयान अदालत में दर्ज कराए जा चुके हैं, जबकि पूरे मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क की हर कड़ी को उजागर किया जाएगा।