Movie prime
Ad

फर्नीचर व्यवसायी को फावड़े से काटकर मार डाला, गांव में फैली सनसनी

अम्बेडकर नगर के टांडा क्षेत्र के जर्नादनपुर गांव में सनसनीखेज वारदात

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

व्यवसायिक रंजिश या लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका

अंबेडकरनगर। टांडा के लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र कुमार मांझी को मंगलवार को हमलावरों ने घेरकर फावड़े से हमला कर दिया और उनकी जान ले ली। यह वारदात टांडा के जनार्दनपुर गांव में हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हत्या की असली वजह का पता नही चल सका है। लेकिन व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता या लेने-देन के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Ad
Ad

टांडा के नेहरूनगर मुहल्ले में स्थित एक हास्पिटल से रसूलपुर गांव की ओर जानेवाले मार्ग पर स्थित मांझी फर्नीचर एंड संस के मालिक और लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र कुमार मांझी किसी काम से मंगलवार को टांडा क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव गए थे। बताते हैं कि यहां कुछ लोगों से किसी बात पर उनका विवाद हुआ। इसके बाद हमलावरों ने घेरकर फावड़े से हमला कर दिया। फिर मरणासन्न हालत में उन्हें छोड़कर भाग निकले। शाम चार बजे वह खेत में घायल पड़े दिखे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यवसायी को अस्पताल ले गई, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र माझा के सिर, गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य भागों पर फावड़े से हमले के गहरे जख्म थे।

Ad

घटनास्थल पर पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी बचाने के लिए हमलावरों से संघर्ष किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक लावारिस हालत में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और मुखबिर के जरिए पुलिस को हमलावरों के नाम का पता चल गया है। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है। 
 

Ad
Ad