Movie prime
PMC_Hospital

स्पा सेंटर में छापा, अफ्रीकन समेत चार महिलाएं मिलीं, ले जाया गया वन टॉप सेंटर

इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के स्पा सेंटर में गलत काम की कानपुर की युवती ने की थी शिकायत

Ad

 
itawa
WhatsApp Group Join Now

Ad

संचालक पर लगाया था मारपीट, बदसलूकी और गलत काम के लिए दबाव बनाने का आरोप

इटावा। यूपी के इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस टीम ने छापा मारा तो खलबली मच गइ्र। इस दौरान स्पा सेंटर संचालक व एक अन्य मौके से भाग गये। लेकिन मौके पर एक अफ्रीकन समेत चार महिलाएं मिलीं। हालांकि पुलिस मौके से कोई आपत्तिजनक वस्तु मिलने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन वहां मिले लोग जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके साथ ही विदेशी महिला समेत अन्य से फॉर्म 16 भरवाने की कार्यवाही की गई थी। 

Ad
Ad

यह मामला कानपुर की एक युवती की शिकायत के बाद पुलिस के संज्ञान में आया। युवती ने शिकायत की थी कि स्पा सेंटर का संचालक उस़के साथ मारपीट और बदसलूकी करता है। वह उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाता है। इसके अलावा युवती ने और कई गंभीर बातें बताई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अभय नारायण राय फोर्स के साथ सेंटर पहुंचे।

Ad

हालांकि छापे के दौरान मौका पाकर संचालक समेत अन्य भाग निकले। इस दौरान अफ्रीकन समेत चार महिलाएं मिलीं। स्पा सेंटर में चार घंटे तक जांच-पड़ताल चलती रही। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेंटर में एक अफ्रीकन महिला, दो बरेली, व एक कानपुर की हैं। उन्हें वन स्टॉप सेंटर ले जाया जाएगा। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Ad