Movie prime
Ad

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर नुकीले लोहे से कर दिया वार

जेल के अस्पताल में कराया गया इलाज, दस टांके लगे, हमलावर बंदी हिरासत में

Ad

 
gayatri prajapati
WhatsApp Group Join Now

Ad

सपा ने घटना पर जताई चिंता, सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी से हुआ था विवाद

लखनऊ। लखनऊ जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। एक बंदी ने उनके सिर पर लोहे की पटरी से कई वार कर दिये। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। फिलहाल पूर्व मंत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। उन पर हमला करनेवाले बंदी के खिलाफ जेल प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने चिंता व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि प्रजापति जिला कारागार अस्पताल में भर्ती थे। उस समय आरोपित बंदी सफाई कर रहा था। इसी बीच गायत्री प्रजापति ने उसे अपशब्द कह दिये। इस पर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो बंदी ने प्रजापति पर हमला कर दिया। हमलावर बंदी को हिरासत में ले लिया गया है। 

Ad
Ad

पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं प्रजापति-डीजी जेल

डीजी जेल, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीणा ने बताया कि अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहासुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन पर अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाले हिस्से से मार दिया। गायत्री प्रजापति को सतही चोट आ गई। आवश्यक उपचार किया गया और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

Ad

गैंगरेप में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री, पत्नी हैं विधायक

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति साल 2017 से लखनऊ जेल में बंद हैं। उन्हें नवंबर 2021 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गायत्री प्रजापति को साल 2017 में एक महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कई बार गायत्री प्रजापति ने जमानत के लिए अर्जी डाली लेकिन हर बार याचिका खारिज हो गई। गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी अमेठी विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। इसी सीट से साल 2012 में गायत्री प्रजापति ने भी चुनाव जीता था। लेकिन 2017 में उन्हें बीजेपी की प्रत्याशी गिरमा सिंह ने हरा दिया था। सपा सरकार में गायत्री प्रजापति की कद्दावर मंत्रियों में गिनती होती थी। इन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। 
 

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB