Movie prime
PMC_Hospital

ATM से छेड़छाड़ कर प्लेट लगाकर रूपये उड़ाने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार 

कई प्रदेशों में एटीएम से रूपये उड़ाने की वारदात को अंजाम दे चुका है गिरोह

Ad

 
kanpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

कानपुर देहात के अल्कापुरी कॉलोनी में चोरी के रूपये का बंटवारा करते पकड़े गये शातिर

कानपुर। कानपुर देहात पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये चुराने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चोरों ने कानपुर के आस-पास के जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कन्नौज, औरैया, इटावा, नोएडा, अहमदाबाद में एटीएम से रूपये उड़ाने की बात कबूली है।

Ad
Ad

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिलखनी रोड स्थित अल्कापुरी कॉलोनी के नलकूप के पास दुकानों में छापा मारा। उस समय गिरोह के लोग आपस में रूपयों का बंटवारा कर रहे थे। इस दौरान डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही निवासी शरद कुमार और कुलदीप, बहेरी के रहनेवाले विपिन कुमार और रिंकू के अलावा कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इन शातिर चोरों के पास से 7400 रुपये, चिपचिपा पदार्थ लगी हुई प्लेट, चाकू बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भोगनीपुर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने की। 

Ad

पूछताछ में इन शातिर चोरों ने बताया कि वह लोग एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करते हैं। एक साल से वह मशीन में रुपये निकलने वाले स्थान पर प्लेट में फेवीक्विक या गोंद लगाकर फंसा देते हैं। जब लोग रुपये निकालते हैं तो उनके खाते से धनराशि कटने के बाद भी रुपये बाहर आने की जगह प्लेट में ही चिपक जाती थी। ग्राहक के जाने के बाद बूथ में सन्नाटा हो जाता था तो वह प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे। किसी को शक न हो इसके लिए मशीन में लगाई गोंद को चाकू से हटा भी देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोगों ने 12 फरवरी को भोगनीपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास के एटीएम में छेड़छाड़ कर चोरी की थी। शनिवार को उसी चोरी के रुपये का बंटवारा करते समय पकड़े गये। पुलिस आरोपितों को अदालत ेमें पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

Ad