Movie prime
Ad

फिरोजाबाद के बाद सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ : अब मारा गया एक लाख का इनामी इमरान

फिरोजाबाद पुलिस ने रविवार को ही दो करोड़ के लूट में शामिल नरेश पंडित को मार गिराया था

Ad

 
imran
WhatsApp Group Join Now

Ad

बाइक लूटकर भागते समय पुलिस की गोली से मारा गया इमरान, पहले ही मारा जा चुका है साथी महताब 

सहारनपुर। फिरोजाबाद में दो करोड़ की लूट के मास्टरमाइंड और 50 हजार के इनामिया नरेश पंडित को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब सहारनपुर में एक लाख का इनामी शातिर बदमाश इमरान भी रविवार की रात मार गिराया गया। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गये। इमरान लूट और डकैती जैसे कई संगीन मामलों में वांछित  था। पुलिस प्रशासन ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। मारा गया इमरान महताब का साथी था। महताब भी हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था।

Ad
Ad

उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ वारदातों के आद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब इमरान एक बाइक लूटकर भाग रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोलियां लगने से इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान गागलहेड़ी के इंस्पेक्टर परवेश शर्मा और थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार भी घायल हो गये।

Ad

मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी है और थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंसी। इससे थानाध्यक्ष की जान बच गई। दोनों पुलिस अधिकारियों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मारा गया बदमाश इमरान पश्चिमी यूपी का कुख्यात अपराधी था। मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में उसके खिलाफ लूट, डकैती, अवैध हथियारबंदी और हमले के कई गंभीर संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो .32 बोर की पिस्टल, 18 खोखे, 10 कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद की है। आपको बता दें कि इमरान का एनकाउंटर शनिवार रात फिरोजाबाद में नरेश पंडित उर्फ पंकज के मारे जाने के महज छह घंटे बाद हुआ। नरेश दो करोड़ की लूट में शामिल था। वह पुलिस कस्टडी में हथकड़ी समेत भागा था और पुलिस ने घेरकर उसे मार गिराया। 
 

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB