Movie prime
Ad

गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत में आग, दम्पती की मौत और 20 घायल

45 फ्लैटों वाली इमारत में धुएं और आग से फंसे रहे 200 लोग

Ad

 
aag
WhatsApp Group Join Now

Ad

दो पहिया वाहन में शॉर्ट सर्किट के बाद भड़की आग, देखते-देखते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई आग

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाके के बीरबल चौकी के पास देर रात पांच मंजिला इमारत में आग से अफरातफरी मच गई। आग सीढ़ियों और इलेक्ट्रिक पैनल में लगी तो बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग और धुंए की चपेट में आकर करीब 200 लोग फंस गये। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर बचाव एवं राहत कार्य किया। लगभग 45 फ्लैटों वाली इमारत से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Ad
Ad

aag

इस दौरान दम्पती की मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। आग तीन फरवरी की आधी रात लगी। आग की शुरुआत बेसमेंट में खड़ी एक दुपहिया वाहन में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते इस आग ने तेजी से बेसमेंट में मौजूद सभी वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होती गईं और पूरा पांच मंजिला उसकी चपेट में आ गया।

Ad

इमारत के 43 फ्लैटों में रहनेवालों में अफरातफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और  ममद की गुहार लगा रहे थे।  इस दौरान आग की चपेट में 40 से अधिक दुपहिया वाहन जल गए। आग से इमारत के भीतर 200 लोग फंसे हुए थे। इसी में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बाद में इमारत में फंसे लोगों को निकाला गया। 

Ad
Ad