Movie prime
Ad

झगड़े से तंग भतीजे ने बेडरूम में सगी चाची को गोली से उड़ाया, खुद थाने पहुंचकर कर दिया सरेंडर

मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में वारदात से सनसनी

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था किशोर, इंटर की कर रहा है पढ़ाई 

पुलिस को बताया-चाची के आयेदिन झगड़े से तंग आकर उसने कर दी हत्या

मेरठ। मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में गुरूवार की सुबह रिश्ते का कत्ल करने की सनसनीखेज वारदात हुई। यहां 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी सगी चाची पूजा त्यागी (32) के कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार दी। चाची की मौत के बाद खुद मवाना थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बोला कि आयेदिन चाची उससे विवाद करती थी, इससे तंग आकर उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad

maourath

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 9.20 बजे की है। घर के सभी सदस्य अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक घर के बेडरूम में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिजन भागकर पहुंचे। देखा कि खून से लथपथ पूजा त्यागी जमीन पर तड़प रही थी। इस बीच परिवार के लोगों ने हाथ में तमंचा लिये भतीजे को भागते हुए देखा। इधर घायल पूजा ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। सूचना पर हस्तिनापुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच के साथ ही साक्ष्य जुटाये। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि मृतका पूजा त्यागी की शादी चार साल पहले मोदीनगर के धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी। उसका छह महीने का बेटा भी है।

Ad

पति धर्मेंद्र किसानी करते हैं। आरोपित किशोर सेना भर्ती के लिए अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह 12वीं का छात्र है। उसके पिता देवेंद्र त्यागी फौज में हैं और वह दो दिन पहले ही अपनी छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। इस बीच उनके बेटे ने खौंफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारोपित ने हत्या के बाद खुद मवाना थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ बताया कि उसकी चाची पूजा आए दिन उससे झगड़ा करती थी और वह इससे तंग आ चुका था। पुलिस ने किशोर के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद कर लिया है। 
 

Ad
Ad