Movie prime
PMC_Hospital

तेज रफ्तार कार ने ले ली पिता-पुत्र की जान, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास हुई दुर्घटना

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad
दुर्घटना के बाद कार समेत भाग निकला चालक, पुलिस कर रही तलाश

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर वाया लोनियापट्टी मार्ग के सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना में मृत बेटा सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। इस घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।

Ad

जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव के सुनील गौतम (40) खुटहन विकास खंड के छताईंकला गांव में सफाई कर्मचारी हैं। बुधवार को वह ड्यूटी के बाद घर पहुंच बीमार पिता हरी लाल (65) को इलाज के लिए बाइक से शाहगंज जा रहा था। बिशुनपुर चौराहे से 288 मीटर आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार की चपेट में दोनों आ गये।

दोनों ने हेलमेट नही पहनी थी। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।