Movie prime
Ad

24 घंटे में चार हत्याओं से दहला फतेहपुर, तीन आरोपित गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर ने एक ही हाथ से ईंट मारकर पुजारी और सेवादार को उतारा मौत के घाट

Ad

 
fatehpur
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

बम बनाते समय राजू पासवान का उड़ गया था हाथ, पत्नी की हो चुकी है मौत

पुजारी ने नशे की हालत में मंदिर आने से रोका तो दी थी देख लेने की धमकी

फतेहपुर, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में पुजारी, सेवादार और एक महिला समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद एक ओर जहां पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं यहां अपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार हत्याओं से लोग दहल गये हैं।

Ad

fatehpur

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित बिलंदा गांव के बालाजी मंदिर के कृष्ण गोविंद तिवारी उर्फ धुन्ना (65) 20 साल से पुजारी थे। वह इसी गांव के रहनेवाले भी थे। उनके दो बेटे हैं। उनके साथ सेवादार अवधेश प्रजापति भी रहते थे। इसी गांव का पुराना हिस्ट्ीशीटर पासवान मंगलवार को तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचा। बरामदे में चारपाई पर सो रहे पुजारी कृष्ण गोपाल के सिर पर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद पास में ही सो रहे सेवादार अवधेश प्रजापति के सिर पर कई वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अवधेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। अपराधी राजू पासवान की पत्नी का दस साल पहले निधन हो चुका है। उसका बेटा था जो उसे छोड़कर चला गया है। 15 साल पहले बम बनाते समय उसके एक हाथ का पंजा उड़ गया था। तब से वह रोज शराब पीता और अक्सर मंदिर परिसर में आकर बैठा रहता था। उसकी मौजूदगी से मंदिर आनेवालों को दिक्कतें होती थी। इस पर पुजारी ने राजू को मंदिर आने से मना कर दिया था। इस पर राजू ने विवाद किया और देख लेने की धमकी दी थी। राजू के एक हाथ का पंजा उड़ चुका था और उसने एक ही हाथ में ईंट लेकर दोनों की हत्या कर दी।

Ad
Ad

life line hospital

भतीजों का झगड़ा छुड़ाने में चाचा की चली गई जान

दूसरी घटना इसी जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के ककरईया मोहल्ला में हुई। यहां के लवकुश (48) खेती करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात लवकुश के भतीजे मदन और शेरा शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। तभी बगल में रह रहे चाचा लवकुश गाली गलौज सुनकर घर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान शराब के नशे में दोनों भाइयों ने चाचा पर ही ईंट से सिर पर वार कर दिया। लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों घटनाओं के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Ad

शौच को गई महिला का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप

तीसरी घटना हथगांव थाना क्षेत्र के नगरा गांव में मंगलवार रात हुई। यहां एक वृद्ध महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिली। महिला की पहचान कुसुमा देवी (65) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह रात करीब 8 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं और उसके बाद लौटकर नहीं आईं। परिवारवालों ने आसपास तलाश शुरू की। करीब दो घंटे के बाद महिला का शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। यह देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के महिला के गर्दन, सीने और कई जगह चोट के निशान थे। इसे परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि महिला की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया है। इस घटना से गांव में घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। 

Ad

Ad