Movie prime
PMC_Hospital

शहीद शुभम को नम आंखों से विदाई, सीएम योगी बोले- बहन-बेटियों के सिंदूर पर वार बर्दाश्त नहीं


सीएम योगी ने परिजनों से की मुलाकात

Ad

 
subham kanpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

कानपुर, भदैनी मिरर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी बुधवार को शुभम के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।

Ad
Ad

subham kanpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य है। हमारी बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए, यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता, और भारत जैसे देश में तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

Ad

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति *'जीरो टॉलरेंस'* की नीति पूरी दृढ़ता से लागू है और यह आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में सफल होगी। उन्होंने कहा, "कल आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है।"

subham kanpur

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को इस जघन्य कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से हमारे हिंदू समाज की माँ-बहनों के सिंदूर पर वार किया गया है, उसी प्रकार आतंकियों को भी इसका दंड मिलेगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।"

Ad

मुख्यमंत्री की यह संवेदनशीलता और सख्त रुख एक ओर जहां परिजनों के लिए संबल बना, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र विरोधी ताकतों को एक स्पष्ट संदेश भी दिया गया कि भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Navneeta