Movie prime
PMC_Hospital

पारिवारिक कलह का नतीजा : छह साल की बेटी के साथ मां ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव की घटना

Ad

 
train accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

आर्थिक तंगी, कलह और पति की शराब की लत में बर्बाद हो गया हंसता-खेलता परिवार

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आर्थिक तंगी, घरेलू कलह और पति के शराब पीने की आदत से परेशन पत्नी ज्योति (27) ने अपनी छह साल की बेटी लाडो के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पहले ज्योति अपने तीन साल के बेटे गोलू को घर छोड़कर आई थी। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह सनसनीखेज वारदात धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad
Ad

शनिवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग दहल गये। पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। ज्योति का पति सुक्खू जमानिया के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार को जब वह घर आया, तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। पति शराब का आदी था, जिसके चलते अक्सर घर में विवाद होता रहता था। आर्थिक तंगी तो थी ही और पति की नशे की आदत ने परिवार की माली हालत और खराब कर दी थी। इससे परेशान ज्योति कई महीनों से मानसिक तनाव में थी। शनिवार को पति शराब पीकर घर पहुंचा तो फिर विवाद हुआ। इसके बाद ज्योति तीन वर्षीय बेटे गोलू को घर पर छोड़कर छह साल की लाडो को गोद में लेकर घर से निकल गई। पति भी उसके पीछे निकला लेकिन उसकी उससे मुलाकात नही हो सकी। इसके बाद ज्योति धीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और मासूम बेटी के साथ चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने इस घटना को देखा तो उनकी रूह कांप गई।

Ad

सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मां और बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ कर रही है। रविवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मायके पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। आपको बता दें कि ज्योति की शादी नौ वर्ष पूर्व गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के सुक्खू के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे लाडो (6) और गोलू (3) थे। सुक्खू ने बताया कि मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी घर से निकली थी और कहा कि वह धीना थाने जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने पत्नी और बेटी के ट्रेन से कटकर मौत की सूचना दी। 

Ad