Movie prime
PMC_Hospital

बुलंदशहर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, दो को खुर्जा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों के पास से एएनआई के फर्जी आई कार्ड बरामद, लोगों को स्टिंग आपरेशन का दिखाते थे भय

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

इससे पहले भी बुलंदशहर से पकड़े जा चुके हैं दो और फर्जी पत्रकार

बुलंदशहर। बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने मंगलवार को दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।यह दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में स्टिंग ऑपरेशन का दवाब बनाकर अवैध उगाई करते रहे। पुलिस ने इनके कब्जे से एएनआई के दो फर्जी आई कार्ड व 3 मोबाइल, दो स्टिंग कैमरा बरामद किया है। लोगों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले इन फर्जी पत्रकारों में एक हापुड़ के धौलाना का रहने वाला अभिषेक राणा और प्रभात कुमार है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

Ad
Ad

खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर के बताया कि दोनों लंबे समय से एक चैनल के पत्रकार होने का दावा करते और भोले-भाले लोगों को धमकाकर पैसे वसूलते थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने इनके पास से एएनआई के फर्जी परिचय पत्र जब्त किए हैं। इसके अलावा स्टिंग ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे वाले चश्मे और तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनके आतंक से स्थानीय लोग परेशान हो गये थे। उनकी शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले में पिछले कुछ समय पहले से फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गई है। हालांकि ऐसी स्थित उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में पैदा हो गई है। बुलंदशहर पुलिस इससे पहले 23 अक्टूबर 2023 को भी दो‌ ऐसे ही फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र हाजीपुर भटोला निवासी महफूज को पेड़ काटने का परमिशन न होने के नाम पर दो कथित पत्रकारों ने धमकाया और 16 हजार रूपये वसूले थे। महफूज की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के कुलदीप कुमार सक्सेना ओर कैलाशपुरी के मनोज को गिरफ्तार किया था।