Movie prime
PMC_Hospital

आजमगढ़ में 'फर्जी सीओ' गिरफ्तार: शराब ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 90 हजार

पांचवीं पास आरोपी संजय के पास से फर्जी पुलिस ID, कूटरचित आवंटन पत्र और वर्दी बरामद; वीडियो कॉल पर करता था ठगी

Ad

 
zx
WhatsApp Group Join Now

Ad

आजमगढ़ (गंभीरपुर) / भदैनी मिरर:

पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले से पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो खुद को पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ/डिप्टी एसपी) बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महज पांचवीं पास इस शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पुलिस वर्दी, दो फर्जी पुलिस ID और शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र बरामद किया है।

Ad

3.20 लाख में डील, 90 हजार रुपये ऐंठे

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 17 सितंबर को आरोपी संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी ने खुद को सीओ बताकर पीड़ित को आबकारी विभाग से शराब का ठेका दिलाने का झांसा दिया और कुल 3.20 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित ने 30 अगस्त को उसे 90 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए थे।

Ad

खाकी वर्दी पहनकर वीडियो कॉल पर जमाता था रौब

ठगी की रकम हड़पने के बाद पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए आरोपी संजय 1 सितंबर को खाकी वर्दी पहनकर मोबाइल पर वीडियो कॉल करता था। कॉल के दौरान वह कूटरचित पुलिस अधिकारी का पहचान पत्र (ID Card) दिखाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था और अपने रसूख के दम पर नौकरी व शराब ठेके का लाइसेंस दिलाने का दावा करता था। शक होने पर जब पीड़ित ने अपने स्तर से छानबीन की, तो आरोपी के फर्जीवाड़े की पोल खुली।

Ad

सर्च लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी

गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार (18 सितंबर) को मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रानीपुर रजमों मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी संजय (40 वर्ष), निवासी मगरावा को दोपहर करीब 12:10 बजे धर दबोचा।

तलाशी के दौरान उसके पास से दो फर्जी पुलिस अधिकारी ID कार्ड, शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, एक सेट पुलिस वर्दी और मोबाइल फोन मिला। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में भी गंभीरपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।