Movie prime
Ad

CM के शहर गोरखपुर में डाक्टर से मांगी गई 15 लाख की रंगदारी

दूसरी बार धमकी मिलने पर सहमा डाक्टर का परिवार

Ad

 
gorakhpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

डाक्टर एसएसपी से मिले, प्रार्थना पत्र देकर मांगी सुरक्षा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में एक अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज दीक्षित को फोन कर हिस्ट्रीशीटर ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर अस्पताल बंद कराने और परिवार की हत्या की धमकी दी है। इस मामले में डॉ. दीक्षित ने एसएसपी को शिकायत की है। क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही है। डाक्टर ने सोमवार की दोपहर एसएसपी डा. कौश्तुभ को प्रार्थना पत्र दिया और परिवार की सुरक्षा की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार यह मामला एक पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Ad
Ad

डा. पंकज कुमार दीक्षित शाहपुर के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज में रहने वाले हैं। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10.46 बजे उनके मोबाइल पर काल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। कहा कि रुपये नहीं मिले तो छात्रसंघ चौराहा व पादरी बाजार में चलने वाले अस्पताल को बंद करा देंगे और पूरे परिवार की हत्या कर दी जायेगी। उस दौरान डर की वजह से उन्होंने सूचना पुलिस को नहीं दी।

Ad

दो दिन बाद 14 फरवरी की रात 11.32 बजे फिर उसी नंबर से फोन आया। इस बार हिस्ट्रीशीटर ने आक्रामक लहजे में धमकी दी। कहा कि यदि रुपये देने में आनाकानी की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। दूसरी बार मिली धमकी के बाद डाक्टर और उनका परिवार दहशत में आ गया। डॉक्टर का कहना है कि धमकी देनेवाला शातिर प्रवृत्ति का लगता है। वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। 

Ad
Ad