Movie prime

हेयर ट्रांसप्लांट से दो इंजीनियरों की मौत के बाद डॉक्टर अनुष्का तिवारी पति संग फरार

बनारस में करीबी के यहां ठहरने के बाद डाक्टर दम्पती भागे प्रयागराज 

Ad

 
Dr auska
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

दो मौत की घटना के बाद और भी आने लगी शिकायतें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर के केशवपुरम में क्लीनिक चलाने वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराने से दो इंजीनियरों की मौत के बाद पुलिस महिला डाक्टर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वह पति से साथ लापता है। पुलिस उसके सगे-सम्बंधियों, परिचितों से सम्पर्क करने के साथ ही सर्विलांस से पति-पत्नी की लोकेशन खंगाल रही है। हालांकि दोनों के मोबाइल स्विच आफ हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों के कुछ लोकेशन ट्रेस किये थे, लेकिन पता चला कि वह जगह बदलते जा रहे हैं। 

Ad

मिली जानकारी के अनसुर अनुष्का पति सौरभ के साथ फरार है। रावतपुर इंस्पेक्टर गुरुवार को डा. अनुष्का के घर पहुंचे और उसके पिता से पूछताछ की। पुलिस टीमों ने बर्रा-दो में छापेमारी की। झांसी, बनारस और प्रयागराज में भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार डाक्टर  अनुष्का और उनके पति डॉ. सौरभ ने बीडीएस की डिग्री हासिल की थी। उनके पास हेयर ट्रांसप्लांट की डिग्री नहीं है।

Ad
Ad

सहायक अभियंता की मौत मामले में रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डॉ. अनुष्का पति सौरभ के साथ फरार हो गई थीं। डॉक्टर दंपति ने उन्नाव में अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। पता चला कि इसके बाद दोनों बनारस में करीबी के घर पहुंचे लेकिन प्रयागराज भाग निकले। सीएमओ, डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि हेयर ट्रांसप्लांट से मौत मामले में तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। डॉक्टर अनुष्का के खिलाफ पनकी पावर हाउस के सहायक अभियंता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इन दो घटनाओं के बाद अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले कई भुक्तभोगी शिकायत करने लगे हैं। फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर और आसपास के जिलों के कई लोग डा. अनुष्का के क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद परेशानियो का सामना कर रहे हैं। दो इंजीनियरों की मौत की खबर के बाद उनकी परेशानियां और बढ़ने लगी हैं। लोग कमिश्नर कार्यालय जाकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। किसी ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद किसी के चेहरे का आकार बिगड़ गया। कईयों को इंफेक्शन हो गया है और इलाज करा रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि डा. अनुष्का अनट्रेंड नर्सिंग से हेयर ट्रांसप्लांट करवाती थी। किसी से 50 हजार तो किसी से 60 हजार वह ट्रांसप्लांट के लिए वसूलती थी। उसने कमरे में ओटी बना रखी थी। अनप्रोफेशनल युवक हेयर ट्रांसप्लांट करते थे। 
 

Ad
Ad

Ad