Movie prime
PMC_Hospital

मंडलायुक्त के सवालों का जबाब नहीं दे सके उपजिलाधिकारी, चंदौली के विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जन समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Ad

 
chandauli news
WhatsApp Group Join Now

Ad

हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तैयारी करें अधिकारी: एस. राजलिंगम

राजस्व वादों का शीघ्र निस्तारण अनिवार्य

Bhadaini Mirror

चंदौली,सूचना विभाग। वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने साफ कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad

बैठक में मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों, दाखिल-खारिज, सीमांकन और वरासत मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी तहसीलों के 10 बड़े बकायादारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के बारे में पूंछा जिसका माकूल जवाब कोई भी उपजिलाधिकारी नहीं दे सके।मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने खराब कार्य करने वाले लेखपालों की सूची मांगी और कहा कि फील्ड वर्क की मॉनिटरिंग सख्ती से की जाए।

Ad

chandauli news

life line hospital
गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने हीट वेव से सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही फायर टेंडर की विकेन्द्रीकृत तैनाती का सुझाव दिया गया, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी जैसी योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए काम में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

Ad

इस बैठक में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, सीएमओ, सभी एसडीएम, PWD के अधिशासी अभियंता समेत सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Navneeta