Movie prime
PMC_Hospital

जहरीले कफ सिरप तस्करी मामले में बिहार के एक मंत्री की भूमिका की जांच की मांग 

पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी समेत अन्य अफसरों को भेजा पत्र

Ad

 
amitabh thakur
WhatsApp Group Join Now

Ad

बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित मकान की जांच की मांग

वाराणसी, भदैनी मिरर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जहरीले कफ सिरप तस्करी मामले में जानलेवा कफ सिरप तस्करी कांड में मिले नए तथ्यों को यूपी के डीजीपी सहित संबंधित अधिकारियों को भेजकर तत्काल जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के स्वास्तिका सिटी, अधियामऊ, सुल्तानपुर रोड, सूर्या होटल के पीछे, लखनऊ में लगभग 10000 वर्ग फीट में मकान के संबंध में जानकारी दी गई है। यह कफ सिरप के पैसे से बना बताया गया है। जानकारी के अनुसार यह मकान पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मकान के ठीक सामने है और एलडीए के नक्शे के बिना बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें जौनपुर से जुड़े तमाम अन्य व्यक्तियों के नाम और उनकी भूमिका के साथ लखनऊ के एक व्यक्ति का नाम भी बताया गया है।

Ad
Ad

साथ ही इस मामले में बिहार सरकार के एक मंत्री का नाम भी बताया गया है,  जिन्हें कथित रूप से इस मामले में नियमित पैसा दिया जाता है। कुछ दिन पूर्व बॉर्डर पर कफ सिरप का एक कंटेनर पकड़े जाने पर उन्होंने मौके पर जाकर उसे छुड़ाया था। अमिताभ ठाकुर ने इन्हें गंभीर सूचनाएं बताते हुए तत्काल जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सूचनाओं से सम्बंधित प्रतियां भी भेजी हैं।  

Ad