Movie prime
Ad

अवैध सम्बंध के विवाद में चचेरे मामा ने भांजे का गला रेत दिया, हुई मौत

अपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक मो. आकिल, मामा नसीम का था उसकी पत्नी से अवैध सम्बंध

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

रामपुर के गांव में होने लगी थी चर्चा, मामा-भांजे में अक्सर होता रहा विवाद

रामपुर। रामपुर में अवैध संबंधों में बाधक बने भांजे मोहम्मद आकिल (28) की उसके चचेरे मामा ने गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्यारोपित चचेरे मामू नसीम उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक आकिल अपराधिक प्रवृत्ति का था। चोरी के मामलों में वह कई बार जेल जा चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मंगलवार की देर रात मसवासी पुलिस चौकी के खोद कलां गांव में हुई। हत्यारे ने आकिल का गर्दन दरांती से रेता था। 

Ad
Ad

पुलिस की जांच में पता चला कि आकिल का उसकी पत्नी से ववाद चल रहा था। इसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही थी। आकिल का चचेरा मामा नसीम उर्फ भूरा ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इस दौरान नसीम का आकिल की पत्नी से नजदीकी सम्बंध हो गया। दोनों के संबंधों को लेकर गांव में चर्चा होने लगी। इसकी जानकारी होने पर आकिल विरोध करने लगा। मामा और भांजे में इस बात को लेकर आयेदिन विवाद होता रहा। आखिरकार नसीम ने आकिल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। 17 फरवरी की रात आकिल घर में अकेला सो रहा था।

Ad

इसी दौरान नसीम पहुंचा और लोहे की दरांती से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक आकिल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ रामपुर जिले के थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज थे। वह कई बार जेल जा चुका था। आकिल की पत्नी- पति के आपराधिक काम में लिप्त रहने से परेशान होकर फिलहाल मायके में रह रही थी।

Ad
Ad