Movie prime
PMC_Hospital

पकड़े गये प्रेमी युगल तो भरी पंचायत में जूते-चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

सहारनपुर में ग्रामीणों ने अलग-अलग जाति के प्रेमी युगल को पकड़ा

Ad

 
pitai
WhatsApp Group Join Now

Ad

पंचायत में कुछ लोग ले रहे थे मजा, हुक्का गुड़गुड़ाते हो रही थी पिटाई और गिड़गिड़ाता रहा युवक

सहारनपुर। सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल को पंचायत में सजा के तौर पर थप्पड़, जूते-चप्पल और डंडे से पीटा गया। इस दौरान प्रेमी युगल दया की गुहार लगाते रहे। बाद में प्रेमी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रेमी शादीशुदा है और सूचना मिलने पर उसकी पत्नी भी आई थी। पत्नी ही उसे अपने साथ ले गई। हालांकि यह घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना की पुलिस को भी खबर नही थी। सोशल मीडिया पर खबर और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार नानौता क्षेत्र के विवाहित युवक का युवती से प्रेम सम्बंध था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। दोनों पहले भी ऐसे गुल खिलाते रहे और इसकी भनक गांव के कुछ युवकों को थी। गांव के युवक मौके की तलाश में थे। उन्हें प्रेमी के आने का पता चला तो प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। प्रेमी युगल को भी लाया गया। पंचायत में सजा के तौर पर प्रेमी को जूते-चप्पल और डंडे से पीटा गया। प्रेमिका को महिलाओं ने थप्पड़ मारे। लेकिन इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पंचायत के नाम पर खुलेआम दबंगई और कानून हाथ में लेने की दास्तां बयां कर रहा है। इस वीडियो में प्रेमी युगल पर एक-दूसरे को भाई-बहन कहने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ लोग बाकायदा मौज लेते दिख रहे हैं। हुक्का गुड़गुड़ा रहा है और पिटाई चल रही है।

Ad

प्रेमी दया की गुहार लगा रहा है लेकिन किसी को कोई फर्क नही पड़ रहा। काफी देर तक तमाशा चलता रहा। पंचायत में मौजूद कुछ लोगों को लगा कि कुछ ज्यादा ही हो रहा है और मामला बढ़ सकता है तो उनके कहने पर युवक को चेतावनी देकर छोड़़ दिया गया। कहा गया कि अब इस गांव की ओर कभी दिखाई न देना। प्रेमी की पत्नी में पंचायत में आ गई थी। वही पति को साथ ले गई। पता चला है कि प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के हैं। लेकिन अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर खुद मालिक, मुख्तार बनकर किसी को सजा देने का प्रचलन लोगों को नागवार गुजरा है। वह भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसे लोगों पर कार्रवाई नही हुई तो गांव में फिर वह ऐसी ही किसी मनमानी को अंजाम देंगे। कानून-व्यवस्था का कोई मतलब नही रह जायेगा।
 

Ad