Movie prime
Ad

कफ सिरप तस्करी कांड : भोला और शुभम की 6 करोड़ की सम्पति कुर्क करने भरलाई पहुंची राबर्ट्सगंज और रोहनिया पुलिस

सोनभद्र जेल में बंद है मास्टरमाइंड शुभम का पिता भोला जायसवाल

Ad

 
sonbhadra police
WhatsApp Group Join Now

Ad

शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई स्थित प्लाट के गेट पर लिखे थे एक दर्जन अधिवक्ताओं के नाम

पुलिस ने सम्पत्ति, बैंक खातों समेत वाहनों को कोर्ट के आदेश पर किया कुर्क

वाराणसी, भदैनी मिरर। कोडीनयुक्त नशीले कफ सिरप तस्करी मामले में शनिवार को एक बार फिर सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज और रोहनिया थाने की पुलिस एक्शन में आई। पुलिस टीमों ने इस बहुचर्चित कांड के मास्टरमाइंड और अबतक फरार चल रहे आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति सहित वाहनों समेत बैंक खातों को सीज किया है। इसी क्रम में सोनभद्र और रोहनिया पुलिस शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई स्थित भोला जायसवाल के खाली प्लाट पर पहुंची और सीज करने की कार्रवाई की। 

Ad
Ad

खास बात यह कि शुभम और भोला की कथित रूप से अपराध से अर्जित सम्पत्तियों को कोर्ट के आदेश पर पुलिस सीज और फ्रीज करने की कार्रवाई कर रहा है। इधर, पुलिस फोर्स जब भरलाई स्थित भोला के प्लाट पर पहुंची तो उसके गेट पर करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं के नाम लिखे हुए थे। गौरतलब है कि तस्करी कांड के मुख्य आरोपित शुभम के एक करीबी भी इस मामले में गिरफ्तार हैं और वह भी अधिवक्ता है। इसी तस्करी कांड से एक अधिवक्ता की हत्या का मामला भी सामने आया था। 
इधर, सोनभद्र से वाराणसी के भरलाई पहुंचे एसआईटी प्रभरी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि तस्करी कांड के आरोपित पिता और पुत्र की अब तक करीब 6 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज की जा चुकी है। इसमें एक शिवपुर भरलाई और पांच जगदीशपुर पिंडरा के अलावा एक महरौली की अचल संपत्ति शामिल है। यह संपत्ति करीब चार करोड़ 55 लाख रुपए की है। इसके अलावा एक फॉर्च्यूनर, एक आई-20 और दो टू व्हीलर जिसकी कीमत 51 लाख रुपए है। इसके साथ ही बैंक खाते में पड़े 71 लख रुपए को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। 

Ad

sonbhadra police

गौरतलब है कि मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला को दुबई भागने से पहले कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस समय वह सोनभद्र जेल में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी का मामला हवाला कारोबार से भी जुड़ा है। इसकी आंच यूपी की सत्ता तक पहुंची थी। विधानसभा मेंं इस पर विपक्ष ने सवाल भी उठाए थे और मुख्यमंत्री को सफाई देनी पड़ी थी। सोनभद्र पुलिस ने बताया कि शुभम और उसके पिता की अपराध से अर्जित और सम्पत्तियों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के बाद उसे भी कुर्क किया जाएगा। ताकि इन सम्पत्तियों को बेचा और खरीदा न जा सके। शुभम के खिलाफ सोनभद्र, वाराणसी, गाजियाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन इतने लम्बे समय के बाद भी शुभम को गिरफ्तार करने पर पुलिस कामयाब नही हो सकी। उसके दुबई में परिवार समेत रहने की चर्चा है। यूपी के माफियाओं और सफेदपोशों के साथ उसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। चर्चा है कि पुलिस शुभम का पासपोर्ट निरस्त कराने और भारत प्रत्यर्पण कराने का प्रयास कर रही है। लेकिन इसके साथ ही विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि असली चेहरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इनके संरक्षणदाताओं के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा?

Ad

sonbhadra police

गौरतलब है कि सोनभद्र पुलिस ने पिछले दिनों वाराणसी में शुभम जायसवाल के पिता भोलानाथ जायसवाल की लगभग 28.50 करोड़ की संपत्ति को शहर के महमूरगंज इलाके से सीज किया था। अब शनिवार को फिर 6 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति सहित शुभम की गाड़ियां और उसके बैंक खाते में पड़े लाखों रुपए को भी सीज किया गया। यह कार्रवाई राबर्ट्सगंज थाना में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही रोहनिया थाने में भी मुकदमा दर्ज है। इसलिए रोहनिया पुलिस ने उस सम्पत्ति पर अपना बोर्ड चस्पा कर दिया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर धारा 68 एफ 1 के तहत की जा रही है। भोला जायसवाल शैली ट्रेडर्स का मालिक है। 

sonbhadra police

Varanasi

Ad