Movie prime
Ad

कफ सिरप कांड : भदोही की SIT ने वाराणसी की फर्म संचालिका पूजा तिवारी के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

पूजा पर शिकंजा कसने के साथ ही पांच संचालकों के खिलाफ इनाम हो चुका है घोषित

Ad

 
sherap
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोला दीनानाथ, पियरी और जंगतगंज निवासी समेत पांच फर्म संचालकों पर कस चुका है शिकंजा

भदोही। भदोही जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ लिया है। एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका पूजा तिवारी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इसके साथ ही पूजा का पासपोर्ट जब्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ आदालत ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले पांच फर्म संचालकों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

Ad
Ad

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी गिरोह के सरगना और वाराणसी के प्रहलाद घाट क्षेत्र के निवासी और मामले में अबतक फरार चल रहे शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स रांची से भदोही जिले की पांच फर्मों ने 10 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। 18 नवंबर 2025 को लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरी, महराजगंज, भदोही थाने में कफ सिरप का कारोबार करने वाली छह फर्मों के पांच संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पिछले आठ दिसंबर को एसआईटी के विवेचना अधिकारी ने भदोही के महेंद्र मेडिकल स्टोर के साथ महराजगंज, वाराणसी में फर्म के संचालक के प्रतिष्ठानों एवं आवासों पर नोटिस चस्पा कराया था।

Ad

नोटिस के जरिए आरोपितों को उपस्थित होने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। जब संचालक निर्धारित समय में उपस्थित नही हुए तो 18 जनवरी को एसपी ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसआईटी की जांच में वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संलिप्तता का मामला सामने आया। इस फर्म की संचालिक पूजा तिवारी है। एसआईटी को आशंका है कि पूजा तिवारी विदेश भाग सकती है। इसलिए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि वाराणसी, सोनभद्र, भदोही, गाजियाबाद में कफ सिरप तस्करी कांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नये-नये खुलासे हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर एसटीएफ, ईडी एजेंसियां जांच कर रही हैं। 
आपको यह भी बता दें कि वाराणसी के गोला दीनानाथ कबीरचौरा के मेसर्स राजेंद्र एंड संस स्टेशन रोड परसीपुर चौरी की प्रोपाइटर अंशिका गुप्ता, आजाद नगर नई बाजार के दिलीप मेडिकल स्टोर, वाराणसी के जगतगंज निवासी और गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला चौरी के संचालक अमन कुमार, वाराणसी के पियरी कला निवासी और औराई के महराजगंज तिऊरी के फर्म ओपी फार्मा के संचालक ओम प्रकाश कसेरा, फर्म मेसर्स महेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी के संचालक संजीव गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। 

 

Ad
Ad