Movie prime
PMC_Hospital

लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खां के खिलाफ विवादित पोस्टर: तस्वीरों पर लाल क्रॉस

बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों से तेज हुई सियासी चर्चा; पोस्टर लगाने वालों का अभी तक पता नहीं

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ/वाराणसी (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शहर के बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए इन पोस्टरों में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर लाल रंग का क्रॉस बनाया गया है और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए उनकी राजनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं।

Ad

पोस्टर में क्या लिखा है?

बर्लिंगटन चौराहे पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए पोस्टरों में मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और मुस्लिम समाज का हवाला देते हुए अखिलेश यादव तथा आजम खां के राजनीतिक नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टर के संदेश में यह भी लिखा गया है कि दंगों के आरोपी मुस्लिमों के नेता नहीं हो सकते। तस्वीरों पर लगाए गए लाल क्रॉस और पोस्टर की भाषा के चलते यह मामला लोगों व राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सार्वजनिक चौराहे पर पोस्टर लगने से सियासी चर्चाएं तेज

व्यस्त चौराहे पर इस तरह के पोस्टर लगाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये पोस्टर किसने लगवाए हैं और इसके पीछे किसका हाथ है। बहरहाल, अखिलेश यादव और आजम खां को निशाना बनाते हुए लगाए गए इन पोस्टरों ने प्रदेश के सियासी माहौल में नई बहस छेड़ दी है।