Movie prime
PMC_Hospital

कांशीराम की विरासत से जुड़ने की तैयारी में कांग्रेस, लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस में शामिल होंगे राहुल गांधी

भाजपा राज में दलितों पर हो रहा अत्याचार-अजय राय

Ad

 
Rahul gandhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

देश का दुर्भाग्य कि अमेरिका तय कर रहा कि हम तेल किससे खरीदेंगे-राजेंद्र पाल गौतम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदलते राजनीतिक माहौल के बीच कांग्रेस भी अब बसपा संस्थापक कांशीराम की विरासत से जुड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस अब 13 मार्च को लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयंत चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। भदोही में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया है। पूर्व विधायक के नेतृत्व में हमारा प्रतिनिधिमंडल गया है। सरकार गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाह रही है।

Ad
Ad

Rahul gandhi

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश यह तय नहीं कर पा रहा है कि तेल किससे खरीदना है। देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि यह अमेरिका तय कर रहा है। चावल, सोया और कपास भी उनका आएगा तो हमारे किसान का क्या होगा ? नरेंद्र पूरी तरह सरेंडर हो गए हैं। अमेरिका से ऐसी डील की जिससे किसान और आम आदमी का नुकसान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 13 मार्च को कांशीराम जयंती पर राजधानी में सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भाजपा ने करोड़ों रूपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जो बात कही सब सही साबित हो रही है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस शिक्षा और रोजगार आदि के मुद्दे पर संघर्ष करेगी।

Ad

अब यूपी में कांग्रेस विकल्प बनकर सामने आएगी। गांव- गांव में संविधान पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के कमजोर होने का नतीजा यह निकला कि ठेकेदारी प्रथा बढ़ गई। सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और शिक्षा महंगी हो गई। उन्होंने कहाकि महान लोग किसी जाति या धर्म के नहीं होते हैं। हम बहन जी का भी सम्मान करते हैं। कांशीराम की जयंती पर किसी पार्टी या किसी नेता का ही अधिकार कैसे हो सकता है। हम, हमारी पार्टी कांशीराम की विचारधारा पर काम कर रही हैं। राहुल गांधी ईडी, सीबीआई और मुकदमे से बिना डरे लड़ रहे हैं। यह सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहाकि हमलोग राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों को गांव-गांव तक ले जाएंगे। कहाकि कांग्रेस सरकार में बच्चे वजीफे से पढ़ाई करके आगे बढ़े, , इंजीनियर, डॉक्टर बन गए। इस सरकार ने वह भी खत्म कर दिया। पार्टी नेता अनिल जयहिंद ने कहा कि राहुल गांधी जाति जनगणना और हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। इससे ज्यादातर राजनीतिक दल डरे हुए हैं। राहुल गांधी इसकी लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं।
 

Ad