Movie prime
PMC_Hospital

जबर्दस्त टक्कर के बाद धूं-धूंकर जलने लगा कोयला लदा ट्रेलर, जिंदा जलकर मर गया युवा चालक

मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

 
mau
WhatsApp Group Join Now

Ad

कोलकाता से कोयला लादकर गोरखपुर जा रहा था झारखंड के चोपारन निवासी सन्दीप राना

मऊ। यूपी के मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कोयला लदे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई और जबतक आग बुझाया जाता 26 वर्षीय चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना में ट्रेलर के केबिन का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अन्य ट्रेलर के पीछे से टक्कर मारने के कारण दुर्घटना हुई। 

Ad
Ad

mau

झारखंड के चोपारन निवासी सन्दीप राना (26) कोलकाता से कोयला लादकर गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर बसारथपुर के पास पहुंचा तभी उनके आगे चल रहे दो ट्रेलर चालक आपस में तेज और कम गति से आगे-पीछे चलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने आगे वाले ट्रेलर में तेज गति से टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। देखते ही देखते कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई और वह धूं-धूंकर जलने लगा।

Ad

इस घटना में ट्रेलर के केबिन का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दोहरीघाट पुलिस पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची और तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के कारण हाइवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई थी और इलाके में हड़कंप मच गया था।

Ad