Movie prime
PMC_Hospital

अयोध्या में अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे CM योगी, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल 

Ad

 
yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन अयोध्या में मनाएंगे। इस खास मौके पर वह राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष आरती करेंगे। साथ ही वह रामलला के दरबार और अन्य सात देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोह में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे।

Ad

जन्मभूमि से जुड़ा है विशेष भावनात्मक रिश्ता

सीएम योगी का अयोध्या से गहरा जुड़ाव रहा है। यहां विकास कार्यों की समीक्षा और धार्मिक आयोजनों में वे अक्सर शामिल होते रहे हैं। इस बार का अयोध्या दौरा उनके लिए खास होगा, क्योंकि इस दिन उनका जन्मदिन भी है।

जिला प्रशासन ने शुरू की खास तैयारियां

मुख्यमंत्री के आगमन और जन्मदिन को लेकर अयोध्या प्रशासन ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की निगरानी में विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है।

life line hospital

नगर निगम का जश्न भी 5 जून को

इसी दिन अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर 'नगर निगम – दो साल बेमिसाल' थीम पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर निगम की प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सीएम योगी इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मणिराम दास छावनी के पीठाधीश्वर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यह आयोजन 1 से 10 जून तक चलेगा। 5 जून को अयोध्या, आस्था, विकास और पर्यावरण संरक्षण का संगम बन जाएगी।